फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interpretation Center will start on 18th on World Heritage Day at Akbar Tomb Sikandra Agra

UP: अकबर के मकबरे का इतिहास वीडियो और चित्रों से जान सकेंगे,  इस दिन शुरू होगा इंटरप्रिटेशन सेंटर

Fri, 07 Apr 2023 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 09:56 AM IST
सार

सिकंदरा में गाइड के बगैर आने वाले पर्यटकों को स्मारक से जुड़ी सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए सिकंदरा के पूर्वी दालान में टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है, जिससे पर्यटकों को स्मारक के इतिहास वास्तुकला के बारे में जानकारी मिलेगी।
 

विज्ञापन
Interpretation Center will start on 18th on World Heritage Day at Akbar Tomb Sikandra Agra
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर दिवस पर अकबर के मकबरे में पर्यटकों की सुविधा के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर की शुरूआत की जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे में मुख्य प्रवेश द्वार पर ही इसका निर्माण कराया है। यहां एत्माददौला की तर्ज पर ही पुराने दुर्लभ चित्रों व वीडियो के जरिए पर्यटकों को अकबर और सिकंदरा के प्राचीन इतिहास की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सिकंदरा स्मारक के मुख्य प्रवेश द्वार के दाईं ओर स्थित बारादरी में इंटरप्रिटेशन सेंटर में पुराने पिलर का उपयोग करते हुए पैनल लगाए गए हैं। इन पर सभी जानकारी संक्षेप में दी गई है। अकबर के वर्ष 1542 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित उमेरकोट में राजा अमरसाल के महल में जन्म लेने से लेकर वर्ष 1605 में आगरा किला में मृत्यु होने के बाद उनका जनाजा सिकंदरा तक लाने की जानकारी पर्यटकों को दी गई है। इस सेंटर में मकबरे के निर्माण से पूर्व लोदी काल में आगरा बसाए जाने, सिकंदर लोदी के नाम पर सिकंदरा की जानकारी भी मिलेगी, वहीं वास्तुकला, चारबाग शैली और प्राचीन कुओं, इमारत की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: रिजवान-शानू को फंसाने के लिए साजिश, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई गौकशी और पहुंचे थाने; हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को मिलेगी अच्छी जानकारी

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस पर 18 अप्रैल को सिकंदरा का इंटरप्रिटेशन सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। गाइड की सुविधा नहीं लेने वाले पर्यटकों को इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, जिन्हें वह हमेशा याद रख सकेंगे।

लॉयन सफारी भेज दिए सभी हिरन

अकबर के मकबरे में कुलांचे भरते हुए हिरन अब नजर नहीं आएंगे। वन विभाग ने इटावा के लॉयन सफारी में बने हिरन सफारी में सिकंदरा स्मारक के हिरणों को भेज दिया है। यहां 35 हिरन थे, जिन्हें शिफ्ट किया गया है। जनवरी से पिंजरे लगाकर हिरनों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो अप्रैल में पूरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed