{"_id":"6440bbecee0d91dafc0d8dc5","slug":"fierce-fire-caused-by-short-circuit-in-12-shops-in-mathura-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Fire: वृंदावन में मुखराई मोड़ मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Fire: वृंदावन में मुखराई मोड़ मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें हुईं राख
Thu, 20 Apr 2023 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 09:43 AM IST
सार
आधी रात के बाद मार्केट से आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। आग कैसे लगी ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मुखराई मोड़ के समीप एक दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानों में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन रोड स्थित मुखराई मोड़ के समीप एक दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानों में आग लग जाने के कारण करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। घटना बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है। घटना के अनुसार एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर राधाकुंड गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची ऐसे में दमकल विभाग की लापरवाही उजागर हुई।
आग लगने के करीब दो घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक दुकान स्वामियों का सामान और दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। स्थानीय लोग और दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
देर रात्रि हुए अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का मानना है कि सड़क किनारे लगे बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, वहीं कुछ लोग शरारती तत्वों का कारनामा बता रहे हैं। आग लगने की घटना के बाद दुकानों में रखें गैस सिलेंडर फटने की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।