{"_id":"62b0a9cc407f7c773d4b0c35","slug":"international-yoga-day-yoga-is-necessary-for-humanity-do-yoga-stay-healthy-dm-kasganj-news-agr5374692136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मानवता के लिए योग जरूरी, करें योग, रहें निरोग- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मानवता के लिए योग जरूरी, करें योग, रहें निरोग- डीएम
विज्ञापन
जिला स्टेडियम
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पांच हजार लोग जिला स्टेडियम में योग करने के लिए एकत्र होंगे। स्टेडियम में सुबह पांच बजे से आठ बजे तक योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इनमें सांसद, विधायकों के साथ अन्य जनप्रतिनिधि, जिले के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और विद्यार्थी मुख्य रूप से शामिल होंगे। सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होंगी।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि मानवता के लिए योग प्रणायाम जरूरी है। योग के माध्यम से निरोगी रहकर एक सुखमय जीवन की कल्पना की जा सकती है। स्टेडियम के साथ-साथ जनपद न्यायालय, ब्लॉक मुख्यालय, स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिला स्टेडियम में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक योग महोत्सव का आयोजन होगा। सांसद राजवीर सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी करेंगे। योग में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सफेद ड्रेस में योगाभ्यास कराने की अपील की गई है। स्टेडियम में 5 हजार लोगों को एक साथ योगाभ्यास कराने की व्यवस्था कराई गई है।
एडीएम एके श्रीवास्तव ने बताया कि जनसामान्य को योगाभ्यास कराने के बाद आयुष कवच एप अपलोड भी कराया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि योग दिवस पर स्टेडियम में पॉलीटेक्निक कालेज सोरोंजी, श्री रामप्रकाश सिंह महाविद्यालय सोरोंजी, संत तुलसीदास इंटर कालेज सोरोंजी, भागीरथी इंटर कालेज सोरोंजी, कमला इंटर कॉलेज बदरिया सोरोंजी, एससीएल इंटर कालेज बदरिया सोरोंजी, उर्मिला अग्निहोत्री कन्या इंटर कॉलेज सोरोंजी के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षक, शिक्षिकाओं का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।