फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Yoga Day benefits of yoga for health

International Yoga Day: तन-मन में स्फूर्ति लाए योग, दूर भगाए रोग, जानिए इसके फायदे

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
सार

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। पूरी दुनिया आज भारत के योग को अपना रही है। योग प्रशिक्षक का कहना है कि नियमित योग करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है।  

विज्ञापन
International Yoga Day benefits of yoga for health
पार्क में योग करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है। रोग मुक्त रहने के लिए रोज योग करें। योग से तन-मन में स्फूर्ति तो आती ही है, तमाम रोग भी पास नहीं आते। योग प्रशिक्षक महिला रोगों में इसके चमत्कारिक लाभ का दावा करते हैं। रक्तचाप से लेकर अनिद्रा, मधुमेह व मानसिक रोग में भी योग लाभदायक है।

विज्ञापन


आगरा के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जुगल किशोर राना के अनुसार योग व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने पर ही तरह-तरह के रोग पैदा होते हैं। जो लोग रोज योग करते हैं, वह योग नहीं करने वाले लोगों की अपेक्षा में अधिक स्वस्थ व सक्रिय रहते हैं। 
विज्ञापन


योग एवं आहार विशेषज्ञ सुरभि उपाध्याय ने बताया कि भोग और योग दोनों का जीवन में विशेष महत्व है। भोग या आहार में संतुलन व पौष्टिकता जिस तरह तन को स्वस्थ रखती है, उसी तरह योग मन को स्वस्थ रखता है। महिला रोगों में भी योग से चमत्कारिक लाभ होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रोग होते हैं दूर

  • गैस की समस्या दूर होती है।
  • कब्ज से राहत मिलती है।
  • अनिद्रा रोग में लाभदायक है।
  • तनाव से मुक्ति मिलती है।
  • मधुमेह को नियंत्रित करता है।
  • रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
  • साइनस व जुकाम में लाभकारी।
  • सिर दर्द ठीक हो जाता है।
  • शारीरिक थकान दूर हो जाती है।
  • पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • कमर व पीठ दर्द में लाभकारी।
  • मानसिक रोग में भी कारगर।
  • सांस रोगी को फायदा होता है।
  • बाल झड़ने से रोकता है।
  • थायराइड को नियंत्रित करता है।
(जैसा कि योग प्रशिक्षक केपी सिंह ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed