फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Women's Day: Turned weakness into strength became gym trainer Made career

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: कमजोरी को बना लिया ताकत, बनीं जिम ट्रेनर; पुरुषों को भी दे रही हैं मात

Sat, 09 Mar 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह सलोनी पांडे, आगरा
सलोनी पांडे, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 09:46 AM IST
सार

आगरा की तीन बेटियों ने जिम को अपना कॅरिअर बना लिया है।  कुछ कर दिखाने के जज्बा रखने वाली ये युवतियां जिम ट्रेनर के रूप में पुरुषों को भी मात दे रही हैं।
 

विज्ञापन
International Women's Day: Turned weakness into strength became gym trainer Made career
प्रिया चौहान, इप्शिता त्रिपाठी और जाह्नवी लालवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिटनेस के गलियारों में कॅरिअर बनाने वाली जाह्नवी, प्रिया चौहान, इप्शिता त्रिपाठी का कहना है कि मैं लड़की हूं कमजोर नहीं, मेरी ताकत का कोई छोर नहीं...। उन्होंने अपनी कमजोरी का ही ताकत बना डाला। जिम ट्रेनर बनीं और अब महिला और पुरुष दोनों को फिट रहने का फार्मूला दे रही हैं। कुछ कर दिखाने के जज्बा रखने वाली शहर की ये युवतियां जिम ट्रेनर के रूप में पुरुषों को भी मात दे रही हैं।
विज्ञापन


वजन अधिक होने पर लोग देते थे ताना
दयालबाग के अमर विहार निवासी जाह्नवी लालवानी ने बताया कि मुझे अक्सर बढ़े हुए वजन की वजह से लोग ताना देते थे। परेशान होकर जिम जाना शुरू किया। वर्ष 2017 से ही फिटनेस के क्षेत्र में पढ़ाई करने के बाद पर्सनल ट्रेनर के क्षेत्र में कॅरिअर बना लिया। 2021 में पिता के देहांत के बाद से घर की पूरी जिम्मेदारी अकेले उठा रही हूं।
विज्ञापन



लोग मुझे देते थे सलाह, अब मैं देती हूं
घटिया आजम खां निवासी इप्शिता त्रिपाठी ने बताया कि बीमार होने की वजह से दुबली-पतली दिखने लगी थी। लोग सलाह देते शरीर पर ध्यान दो। इस वजह से जिम जाना शुरू किया। तभी सोच लिया क्यों न लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक करूं। कभी लोग मुझे फिट रहने की सलाह देते थे और अब मैं लड़के और लड़कियों को फिट रहने के टिप्स देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की तरह जिम जाना था पसंद
खेरिया मोड़ निवासी प्रिया चौहान ने बताया कि लड़कों की तरह मुझे भी खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना पसंद था। इसलिए जिम जाना शुरू कर दिया। देखा इस क्षेत्र में लड़कियां शहर में नाममात्र हैं तो जिम ट्रेनर के तौर पर कॅरिअर बनाया। मैं चाहती हूं शहर की और लड़कियां भी इस क्षेत्र में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed