{"_id":"63f8603abe2c3bd63708e35c","slug":"international-society-of-coloproctology-seminar-on-piles-fissure-fistula-in-agra-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health News: यदि आप भी करते हैं ये गलतियां, तो हो सकती है बवासीर, आईटी सेक्टर वालों को ज्यादा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: यदि आप भी करते हैं ये गलतियां, तो हो सकती है बवासीर, आईटी सेक्टर वालों को ज्यादा खतरा
Fri, 24 Feb 2023 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:29 PM IST
सार
आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवा 8 से 10 घंटे तक बैठे रहते हैं और भूख लगने पर फास्टफूड का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें पाइल्स, फिशर, फिस्टुला आदि की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
पाइल्स
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धूम्रपान व तंबाकू के अधिक सेवन, मसालेदार खाना और तनाव भरी जिंदगी से एनोरेक्टल डिसऑर्डर बढ़ रहे हैं। इससे एनल कैंसर के मामले भी बढ़े हैं। ये बातें इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कोलोप्रोक्टोलॉजी (आईएससीपी) के सचिव डॉ. लक्ष्मीकांत लाडूकर ने कहीं। वो बृहस्पतिवार को एसआर होटल, बोदला में आयोजित सोसाइटी की 8वीं विश्व कांग्रेस की पूर्व कार्यशाला में संबोधन कर रहे थे।
डॉ. लक्ष्मीकांत ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता और पश्चिमी खानपान का देश में चलन बढ़ा है। इससे प्रोक्टोलॉजी डिसऑर्डर (मलाशय और मलद्वार, गुदा का बढ़ना) हो रहे हैं। आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवा 8 से 10 घंटे तक बैठे रहते हैं और भूख लगने पर फास्टफूड का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें पाइल्स, फिशर, फिस्टुला आदि की समस्या हो रही है। गर्भवती महिलाओं में भी डिसऑर्डर की समस्या बढ़ी है।
पूर्व कार्यशाला में एसआर हॉस्पिटल, नामनेर और एसएन मेडिकल कॉलेज में देश-विदेश से पहुंचे 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी खानपान और जीवन शैली का प्रभाव गांवों तक पहुंच रहा है। विशिष्ट अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि छात्रों को इस कांफ्रेंस से बहुत कुछ सीखने के लिए मिलेगा। आयोजन सचिव डॉ. अंकुल बंसल व डॉ. अनुभव गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. प्रशांत रहाटे, डॉ. हिमांशु यादव उपस्थित रहे। संचालन करन रावत व प्रीति भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura: गैंगस्टर जावेद की 2.03 करोड़ की संपत्ति जब्त, दर्ज हैं 17 मुकदमे, पत्नी है पार्टनर
डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. कल्याणकर, डॉ. करन रावत, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. सोनावने, डॉ. अंजली दावले, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. जगतपाल सिंह, डॉ. रोहित धवन, डॉ. सचिन अरोरा आदि ने प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन 24 फरवरी को दोपहर 02 बजे कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में होगा। कार्यशाला में देश-विदेश के करीब 1500 विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।