फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   international potato research center will be open in Agra

किसानों के लिए खुशखबर, आगरा में खुलेगा अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र, जानिए क्या होगा फायदा

Sun, 14 Jul 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
international potato research center will be open in Agra
फाइल फोटो

आगरा के आलू किसानों और शीतगृह संचालकों की पुरानी मांग पूरी होने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार ताजनगरी में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र की शाखा खोलने की कवायद में लगी है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहता है तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन


इस शोध केंद्र के खुलने के बाद आलू पर कई शोध होंगे, जिनका फायदा यहां 75 हजार हेक्टेयर में आलू की पैदावार करने वाले किसानों को मिल सकेगा। फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में शनिवार को आयोजित ऑल इंडिया कोल्ड चेन सेमिनार में उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके तोमर ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आलू पर ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दिसंबर तक थी, लेकिन नए आदेश के तहत अब यह 30 सितंबर तक ही मिलेगी। इसके लिए किसान को सितंबर तक आलू कोल्ड स्टोर से बाहर निकालना होगा। आगरा के शीतगृह संचालकों ने इस पर 31 अक्तूबर तक सब्सिडी देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस गांव, बीज गांव के रूप में गोद लें शीतगृह संचालक

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शीतगृह संचालकों से कहा कि गरीब आलू किसानों को राहत देने के लिए वह बीस गांव-बीज गांव के रूप में गोद लें। संसद में वह आलू की प्रोसेसिंग यूनिट आगरा में खोलने की मांग कर चुके हैं। 

शीतगृह संचालक और आलू किसानों के बीच समस्याओं के निदान के लिए हर महीने बैठक की जाए और आलू किसान को सिंचाई, बुवाई आदि का प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाए। सांसद चाहर ने फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की डायरेक्ट्री का विमोचन किया।

शीतगृह संचालकों की मांग
- आलू पर ट्रांसपोर्ट सब्सिडी नहीं, भंडारण प्रभार में सब्सिडी दें
- मिड डे मील में पूरे सप्ताह आलू के व्यंजन शामिल किए जाएं
- फिंकने लायक आलू किर्री को सरकार गोशालाओं के लिए ले
- भूसा, चोकर के साथ गोशालाओं में आलू की सप्लाई की जाए
- आलू किसान और चिप्स कंपनियों के बीच बॉयर-सेलर मीट हो
- चिप्स कंपनियों को आलू नहीं मिल रहा, उनके मुताबिक आलू बोए जाएं

‘चिप्स कंपनियों और फेडरेशन के साथ उद्यान विभाग बॉयर-सेलर मीट कराने को तैयार है। आलू किसान कोल्ड स्टोर से आलू जल्दी निकालें, इसके लिएसब्सिडी 30 सितंबर तक है, जिसे 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग की है। यह प्रस्ताव शासन को भेज देंगे’ -डॉ. आरके तोमर, संयुक्त निदेशक, उद्यान

‘हॉलैंड से आलू बीज आयात, प्रोसेसिंग यूनिट लगाने, कोल्ड स्टोर के लिए बिजली दरें कम करने के मसले पर केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात कर आगराका पक्ष रखेंगे। सब्सिडी आदि के मुद्दे पर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे’- राजकुमार चाहर, सांसद, फतेहपुर सीकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed