फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International potato research center to be built in potato field located at Singana

UP: सींगना स्थित आलू प्रक्षेत्र में बनेगा अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र, इन शर्तों पर मिल गई अनुमति

Thu, 03 Apr 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 09:23 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र को विभिन्न शर्तों के तहत अनुमति मिल गई है। वन एवं उद्यान मंत्री ने सींगना आलू प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। पेरू का शोध केन्द्र 7.24 करोड़ से बनेगा, जहां क्लाइमेटिक जोन के हिसाब से आलू का बीज तैयार होगा।
 

विज्ञापन
International potato research center to be built in potato field located at Singana
वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सींगना स्थित आलू प्रक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र बनेगा। इसका रास्ता सूर सरोवर पक्षी विहार से होकर गुजरेगा। पर्यावरण दृष्टि से संवेदनशील इस क्षेत्र में बैटरी कार चलेंगी। स्वचलित गेट लगेगा। साथ ही, पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन विशेषज्ञ करेंगे। यह निर्णय बुधवार को वन एवं उद्यान दोनों मंत्रियों की बैठक में हुआ।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सींगना में बनने जा रहे आलू शोध केंद्र की सर्किट हाउस में पहले समीक्षा की। फिर सींगना में निरीक्षण करने पहुंचे। तय हुआ कि सूर सरोवर पक्षी विहार की सड़क का आलू शोध केंद्र के लिए उपयोग और प्रभाव का वन्य जीव संस्थान से अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ तीन दिन तक सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे
विज्ञापन
विज्ञापन



शोध केंद्र के लिए करीब 7.24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना है। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में 9 क्लाइमेटिक जोन हैं। सभी क्लाइमेटिक जोन के हिसाब से आलू उत्पादन के लिए अलग-अलग बीज तैयार होंगे। जिनसे आलू किसानों की समृद्धि का रास्ता खुलेगा। इस दौरान उनके साथ अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र, पेरू के प्रशासनिक प्रमुख जेनोथन मैक्की व प्रमुख सचिव बीएल मीणा मौजूद रहे।

निशुल्क मिलेगी 10 हेक्टेयर भूमि
अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र पेरू की शाखा सींगना में खोलने के लिए 99 साल के पट्टे पर निशुल्क 10 हेक्टेयर भूमि राष्ट्रीय बागबानी बोर्ड को दी जाएगी। साथ ही, तीन वर्षों के लिए राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र का भवन भी बागवानी बोर्ड को आवंटित होगा। किसानों को विश्वस्तरीय आलू बीज, गुणवत्ता युक्त उत्पादन और नई तकनीकी जानकारियां मिलेंगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed