{"_id":"6ab04896f167d542ce07ceb3","slug":"international-player-paras-for-the-first-time-on-his-citys-table-agra-news-c-365-1-sagr1044-109943-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपने शहर की टेबल पर पहली बार इंटरनेशनल खिलाड़ी पारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपने शहर की टेबल पर पहली बार इंटरनेशनल खिलाड़ी पारस
विज्ञापन
पारस गुप्ता
आगरा। आगरा की टेबल से क्यू का सफर शुरू कर एशियाई मंच पर भारत का परचम लहराने वाले पारस गुप्ता अब पहली बार इंटरनेशनल खिलाड़ी की पहचान के साथ अपने शहर में उतरेंगे। सोमवार से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश स्नूकर चैंपियनशिप में शहर की निगाहें पारस पर रहेंगी। वह प्रतियोगिता के अंतिम चरण में खेलेंगे। हाल ही में नॉर्थ इंडिया ओपन के उपविजेता रहे पारस के सामने अब अपने शहर की टेबल पर प्रदेश के मजबूत खिलाड़ियों की चुनौती होगी।
पारस ने जून 2025 में कोलंबो में हुई एसीबीएस एशियन छह-रेड स्नूकर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल में उन्होंने कतर के पूर्व आईबीएसएफ विश्व चैंपियन अली अल ओबैदली को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में मलेशिया के थोर चुआन लियोंग ने उन्हें 6-2 से हराया। इस तरह पारस एशियाई चैंपियनशिप के उपविजेता बने। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय फाइनल भी था।
एशियाई उपविजेता बनने के बाद पारस ने जुलाई 2025 में बहरीन में हुई आईबीएसएफ विश्व छह-रेड स्नूकर चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई और अंतिम-16 में चीन के पैन यिमिंग से मुकाबला किया और एशियाई छह-रेड के उपविजेता बने। इसी महीने लखनऊ में हुए नॉर्थ इंडिया ओपन में वह फाइनल तक पहुंचे। उत्तर प्रदेश स्नूकर संघ के सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि यह चैंपियनशिप पारस के लिए भी खास है, जिस शहर में उन्होंने स्नूकर की बारीकियां सीखीं, उसी शहर की टेबल पर वह एशियाई उपविजेता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के बाद पहली बार खेलेंगे। आगरा के युवा खिलाड़ियों और स्नूकर प्रेमियों के लिए पारस का घरेलू टेबल पर खेलना भी खास आकर्षण रहेगा।