{"_id":"69a20cb49d4b907a6e07fb55","slug":"intermediate-physics-left-students-confused-while-high-school-mathematics-made-them-sweat-agra-news-c-364-1-ag11018-125762-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंटर भौतिकी में उलझे छात्र, तो हाईस्कूल गणित ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंटर भौतिकी में उलझे छात्र, तो हाईस्कूल गणित ने छुड़ाए पसीने
Sat, 28 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
केंद्र से बाहर निकलतीं छात्राएं
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल गणित के प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों ने विद्यार्थियों को उलझा दिया। इससे ज्यादातर परीक्षार्थी परेशान नजर आए। प्रश्नपत्र ठीक न होने से कुछ छात्र-छात्राओं की आंखों में आंसू तक आ गए।
शुक्रवार को जिले के 154 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल गणित और दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। गणित की परीक्षा में त्रिकोणमिति और मेंसुरेशन के सवाल उलझाने वाले रहे। गणित के प्रवक्ता प्रशांत पाठक ने बताया कि प्रश्नपत्र एनसीईआरटी के सिलेबस के अनुरूप था।
दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। छात्र तरुण शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र औसत था। अंशु का कहना था कि प्रश्नपत्र ज्यादा अच्छा नहीं हुआ। अतिन बघेल ने बताया कि जो तैयारी की थी, उसमेंं से कम आया।
विज्ञापन
ज्यादा कठिन नहीं था
मेरा प्रश्नपत्र अच्छा रहा। ज्यादा कठिन नहीं था। सांख्यिकी, त्रिकोणमिति के ऊंचाई-दूरी, रैखिक समीकरण (लिनियर इक्वेशन) और बहुपद के सवालों ने परेशान किया। - कृष्णा कुशवाह, छात्र गणित
तैयारी में से आए सवाल
प्रश्नपत्र न ज्यादा आसान था और न कठिन। मैंने पूरा पेपर किया। जो गणित के सर ने तैयारी कराई थी, उसी में से सवाल आए। कुछ सवालों में दिक्कत हुई। - भुवनेश, छात्र गणित
फोटो वर्जन
कठिन आए प्रश्न
प्रश्नपत्र ज्यादा अच्छा नहीं हुआ। जो पढ़ा था उसमें से बहुत कम आया। प्रश्न ज्यादा कठिन थे, हमने करने का प्रयास किया है। - करन, छात्र भौतिक विज्ञान
नोट्स से फंसा ही नहीं
हमने नोट्स बनाकर तैयारी की थी, लेकिन उसमें से प्रश्न फंसा ही नहीं। पाठ्यक्रम से आया था लेकिन इस बार कुछ अलग हटकर था। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से भी अलग पैटर्न रहा। - राज, छात्र भौतिक विज्ञान
-- --