{"_id":"5c530310bdec227396044bf7","slug":"interim-budget-2019-people-many-hopes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2019: मोदी सरकार से अंतरिम बजट में जनता को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2019: मोदी सरकार से अंतरिम बजट में जनता को राहत की उम्मीद
Thu, 31 Jan 2019 07:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
budget 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के बजट से इस बार ब्रज की आम जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। उम्मीद की वजह अंतरिम बजट होना है। लोगों का अनुमान है कि चुनाव से पहले सरकार बड़े फैसले ले सकती है। महंगाई कम हो और रोजगार के अवसर बढ़े तो बात बने।
शुक्रवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश होगा। जनता को उम्मीद है कि चुनाव से पहले पेश होने वाला बजट लुभाने वाला हो सकता है। हर वर्ग को इस बजट से कुछ न कुछ मिलेगा।
बेरोजगार उद्योग और नौकरी की आस लगाए हैं तो नौकरपेशा कर सीमा में छूट की उम्मीद किए हैं। आम जनता चाहती है कि महंगाई कम की जाए। वहीं किसान अपनी दोगनी आय की उम्मीद लगाए है।

बजट से लोगों को उम्मीद
- महंगाई को कम करे सरकार
- इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ने की उम्मीद।
- जीएसटी में कटौती की उम्मीद लगाए हैं व्यापारी।
- अतिरिक्त टैक्स की घोषणा न होने की उम्मीद लगाए हैं आमजन।
- जिले को उद्योग की सौगात चाहते हैं बेरोजागार।
- दोगुनी आय के लिए कोई घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं किसान।
- बेहतर रेल सुविधा के लिए घोषणा की है उम्मीद।
- दैनिक इस्तेमाल वाली चीजों को सस्ता किया जाए।
- महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाए

रोजगार पर ध्यान दे सरकार
मैनपुरी की गृहिणी किरन देवी ने बताया कि उम्मीद है कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। सरकार कोई ऐसा फैसला नहीं लेगी जिससे महंगाई बढ़े। ज्योति ने कहा कि सरकार को रोजगार पर भी ध्यान देना चाहिए, जिले को औद्योगिक इकाई जैसे चिप्स फैक्ट्री, चीनी मिल की सौगात मिलनी चाहिए।
युवा विवेक कुमार ने कहा कि बजट से युवाओं को रोजगार के बेहतर साधन मिलने की उम्मीद है। जिले को कोई उद्योग मिल जाए तो इससे अच्छा क्या होगा। कर्मचारी अजीत यादव ने कहा कि सरकार को आय कर सीमा में छूट का दायरा बढना चाहिए। कम से कम पांच लाख रुपये सालाना आय टैक्स फ्री होनी चाहिए।
मथुरा की महिलाओं का कहना है कि सरकार को बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। रसोई में प्रयोग होने वाली रोजमर्रा की चीजों को सस्ता किया जाए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे गरीबों को भी बेहतर इलाज मिल सके। क्योंकि जो सरकारी अस्पताल हैं वहां तो इलाज मिलता ही नहीं। न वहां दवाएं हैं और न ही डाक्टर। महिलाओं की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाए।

दवाई, पढ़ाई हो सस्ती
जगन्नाथपुरी निवासी निवेदिता शर्मा का कहना है कि इलाज करा पाना हर किसी के बस में नहीं रहा। सरकार को चाहिए कि महंगाई पर अंकुश लाए। दवाओं की बढ़ती कीमतों को कम किया जाए। ताकि हर कोई आसानी के साथ अपना इलाज करा सके।
लक्ष्मीनगर निवासी निधि का कहना है कि घरों में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर लगातार महंगाई आ रही है। चाहें गैस हो या फिर रिफाइंड। दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इन चीजों की बढ़ती कीमतों पर कंट्रोल किया जाए।
श्रीजी धाम निवासी शालिनी शर्मा का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाए। ऐसी व्यवस्था हो जिससे महिलाएं हर जगह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। बजट में इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

महंगाई सबसे बड़ी समस्या
मंडीरामदास निवासी सुषमा का कहना है कि आज महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। हर कोई इससे परेशान है। सरकार को चाहिए कि खाद्य पदार्थों की कीमतों को कम किया जाए। ऐसी नीति बने जो महंगाई पर लगाम लग सके।
फिरोजाबाद की जनता का कहना है कि घरेलू गैस के लगातार बढ़ते दाम से कोई अछूता नहीं हैं। कई लोगों के अकाउंट में सब्सिडी नहीं आ रही है। एक बड़ा तबका रसोई गैस की महंगाई से प्रभावित है। जिसे बजट में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता में होनी चाहिए।