फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter student arrested for killing four year old boy in etah

एटा में हत्या का खुलासा: इंटर के छात्र ने पिता को फंसाने के लिए चार साल के मासूम को मार डाला, गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 06:44 PM IST
सार

एटा के जलेसर में इंटर के छात्र ने अपने पिता और परिवार के कुछ लोगों को फंसाने के लिए खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। उसने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। मृतक की जेब में पिता का नाम लिखकर पर्ची रख दी।  

विज्ञापन
Inter student arrested for killing four year old boy in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर में अपने पिता को फंसाने के लिए इंटर के छात्र ने पड़ोस के मासूम की हत्या कर दी। एक पर्ची पर अपने पिता सहित परिवार के अन्य लोगों के नाम लिखकर आरोपी छात्र ने बच्चे की जेब में डाल दी। छात्र पिता सहित परिवार के ताऊ व गांव के एक अन्य युवक को हत्या के मामले में फंसाना चाहता था। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया तो परिवार के लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मोइद्दीनपुर निवासी देवशरन का चार वर्षीय पुत्र साहिल पांच मार्च को लापता हो गया था। कुछ घंटों बाद उसका शव गांव के ही एक युवक के मकान में भरे भूसे में मिला था। उसकी जेब में एक पर्ची मिली थी। उस पर पड़ोस के रहने वाले राहुल के पिता श्यामवीर, ताऊ महेंद्र, सतवीर और कंचन के नाम लिखे थे। 

विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया आरोपी छात्र

पुलिस ने पड़ोस के बच्चों से पूछताछ की। इस दौरान जनकारी मिली कि साहिल को आखिरी बार राहुल के साथ देखा गया था। वह उसे दलवीर के मकान में ले जा रहा था। इसके आधार पर पुलिस ने हाथरस-जलेसर मार्ग से गांव पवार के पास राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी इंटर का छात्र है। उसकी उम्र 18 साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराबी और जुआरी है आरोपी

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक शराबी और जुआरी किस्म का है। दिमागी रूप से बीमार रहता है। उसके पिता उसके साथ मारपीट करते थे। इससे वह चिढ़ता रहता था। इसके अलावा साहिल के पिता का राहुल के पिता, ताऊ आदि से चार माह पूर्व प्लॉट में पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते आरोपी रंजिश भी रखता था। इसी के चलते उसने बालक की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed