फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter state tower battery thief gang exposed eight accused arrested

UP: अंतरराज्यीय टावर बैटरी चोर गैंग का खुलासा...तीन राज्यों में फैला था आतंक, आठ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 12:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 15 May 2025 12:33 PM IST
सार

तीन राज्यों में टावर से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के आठ गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Inter state tower battery thief gang exposed eight accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट के थाना बसई अरेला पुलिस एवं सर्विलांस सेल की पूर्वी टीम ने अंतरराज्यीय टावर बैटरी चोर गैंग का खुलासा कर उसके आठ गुर्गों को गिरफ्तार कर किया है। ये संगठित चोर तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में सक्रिय थे। वह अपना नेटवर्क फैलाकर टाॅवरों से बैटरी चोरी करने का गैंग चला रहे थे।
विज्ञापन


बीते दिनों बसई अरेला क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में टावरों से बैटरी चोरी की घटना सामने आई थी। मामले को लेकर एलिवर डिजिटल इंफ्रास्ट्र क्चर कंपनी में मैनेजर अनिल कुमार ने अरनोटा टावर बैटरी चोरी का मामला दर्ज कराया था। वही हारुण खान ने बांकै की ठार डाबर से बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


 

अधिकारियों के निर्देशन में बसई अरेला और सर्विलांस सेल की पूर्वी टीम गठित की गई और गिरोह को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस को बड़ी सफलता तब हाथ लगी, जब बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर साइकिल ट्रैक मानिकपुरा के पास आठ बैटरी चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद इनसे अंतरराज्यीय टावर बैटरी चोर गैंग का खुलासा हुआ। इनके पास से एक होंडा कार बरामद की गई है। साथ ही 9 चोरी की बैटरी सहित 6 पावर केबल, एक कट्टर, बेल्चा, स्क्रूड्राइवर, एक मोबाइल सहित 4200 रुपए नगद भी बरामद की गई।

ये चढ़े पुलिस हत्थे
एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अंतरराज्यीय टावर बैटरी गिरोह के पकड़े गए आरोपियों में सूरज शर्मा निवासी बरौली अहीर, ताजगंज, जगन कुशवाहा निवासी राठौर कॉलोनी निहालगंज, धौलपुर, भूरा उर्फ अमरकांत निवासी गनहैदी राजाखेड़ा, धौलपुर, अजय कुशवाहा निवासी घड़ी गोधना, फतेहाबाद, सुमित कोहली निवासी रोहिणी कॉलोनी थाना निहालगंज, धौलपुर, रामू निवासी गांव समोना थाना राजाखेड़ा, धौलपुर, आबिद खान गांव तरावली निहालगंज, धौलपुर, राजेंद्र प्रसाद निवासी दिवाली धौलपुर राजस्थान हैं। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित मथुरा जनपद में वे बैटरी चोरी की कई घटनाओं का अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed