{"_id":"61a70a9c594b1c0c833c81df","slug":"inter-college-sports-competitions-from-first-week-of-december-agra-news-agr516391793","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताएं दिसंबर के पहले सप्ताह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताएं दिसंबर के पहले सप्ताह से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताएं दिसंबर के पहले सप्ताह से कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं का पंचांग एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में हुई खेलकूद परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रभारी कुलपति ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यालयीय प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम के अनुसार ही विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय की टीम में चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। खेलकूद निदेशक डॉ. बीडी शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष विभिन्न कॉलेजों के अनुरोध पर पांच नई प्रतियोगिताओं को विश्वविद्यालय के खेलों में जोड़ा गया है।
बैठक में शिक्षकों की ओर से प्रस्ताव दिया गया कि विश्वविद्यालय के चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया से भी जोड़ा जाए। कुछ शिक्षकों को खिलाड़ियों कोे प्रवेश के समय मेरिट में छूट दिए जाने का प्रस्ताव दिया। बैठक में 43 कॉलेजों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें आगरा कॉलेज के डॉ. अमित रावत, पीसी बागला कॉलेज के डॉ. सत्यदेव पचौरी, केए कॉलेज, शिकोहाबाद के डॉ. प्रवीन सिंह जादौन, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के डॉ. शहनवाज हुसैन शामिल हुए।