{"_id":"659c5d9a58760311650fe216","slug":"intelligence-team-reached-nanpur-interrogated-families-agra-news-c-25-1-agr1008-367176-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह परिवारों का कराया गया धर्म परिवर्तन: आगरा के नानपुर पहुंची खुफिया टीम, घर के सदस्यों से हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह परिवारों का कराया गया धर्म परिवर्तन: आगरा के नानपुर पहुंची खुफिया टीम, घर के सदस्यों से हुई पूछताछ
Tue, 09 Jan 2024 10:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:24 AM IST
सार
आगरा में छह परिवारों का गुपचुप तरीके से धर्म परिवर्तन करा दिया गया। राम मंदिर अक्षत वितरण के दौरान खुलासा हुआ। तो परिवार के लोगों की घर वापसी के लिए पंचायत बुलाई गई। इसके बाद मामले में खुफिया टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन
नानपुर पहुंची खुफिया टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बिचपुरी ब्लॉक के गांव नानपुर में छह परिवारों के धर्म परिवर्तन की जानकारी पर सोमवार को एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) की टीम ने पूछताछ की। धर्मांतरण करने वालों ने दलील दी कि दूसरे धर्मस्थल में उनकी आस्था है। उन्होंने विधिवत कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
गांव नानपुर में शनिवार को ग्राम प्रधान उदय सिंह अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण कर रहे थे। अनुसूचित जाति के छह परिवारों ने पूजित अक्षत लेने से मना कर दिया था और धर्म बदल लेने की बात कही थी। सोमवार को एलआईयू टीम ने ग्राम प्रधान से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। परिवार के मुखिया ने टीम से कहा कि उन लोगों ने धर्म नहीं बदला है। वह आगरा में चर्च में प्रार्थना करने जाते हैं। उनकी ईसा मसीह में आस्था है। चंगाई में उनके लोगों को काफी लाभ हुआ है।
उधर, ग्राम प्रधान उदय सिंह ने कहा कि धर्म परिवर्तन से गांव में नाराजगी है। इस दौरान राष्ट्रीय भगवा ए हिंद भारत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, इंदल सिंह, लक्ष्मणदास, लोकेंद्र सिंह, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।