फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Insurance company will pay Rs 2.25 lakh to the nominee

Agra News: नॉमिनी को बीमा कंपनी अदा करेगी 2.25 लाख रुपये

Fri, 07 Feb 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Insurance company will pay Rs 2.25 lakh to the nominee
सांकेतिक
मैनपुरी। बीमा कंपनी द्वारा बीमा की धनराशि का भुगतान न किए जाने पर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को 2.25 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। यह धनराशि 45 दिन के अंदर अदा करनी होगी।
विज्ञापन


शहर की यादव मार्केट के रहने वाले भगवान स्वरूप गुप्ता ने 31 जुलाई 2020 को एक बीमा कराया था। भगवान स्वरूप की शादी नहीं हुई थी। बीमा में नॉमिनी के रूप में उन्होंने अपने भाई दिनेश चंद्र गुप्ता को नामित किया था। भगवान स्वरूप ने बीमा की वार्षिक किस्त 29532 रुपए जमा कर दी थी।
विज्ञापन

26 मई 2021 को भगवान स्वरूप गुप्ता की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के पश्चात बीमा कंपनी ने नॉमिनी के खाते में 5.40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जबकि बीमा की धनराशि पर 7.50 लाख का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। दिनेश चंद्र गुप्ता ने बकाया भुगतान के लिए कई बार आवेदन किया। मगर, बीमा कंपनी ने भुगतान नहीं किया। दिनेश चंद्र ने उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयोग में प्रमाण भी पेश किए। आयोग के अध्यक्ष शशि भूषण पांडे तथा सदस्य नंद कुमार ने सुनवाई की। साक्ष्यों के आधार पर बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह 45 दिन के अंदर 2.10 लाख रुपया दिनेश चंद्र को अदा करें। इस धनराशि पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी दिया जाए। साथ ही पीड़ित को 10 हजार रुपये मानसिक संताप और 5 हजार रुपये वाद व्यय के भी 45 दिन में अदा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed