फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Insurance agents celebrated rest day due to demands

मांगों को लेकर बीमा एजेंटों ने मनाया विश्राम दिवस

Tue, 23 Mar 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Insurance agents celebrated rest day due to demands
मैनपुरी। लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीमा अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय विश्राम दिवस मनाया। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर मुख्य शाखा में नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय मैनपुरी में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय विश्राम दिवस मनाया। इस दौरान बैठक भी हुई। इसके बाद अभिकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। मंडलीय महामंत्री कामेश चंद्रा ने कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विश्राम दिवस मनाया गया है। देशव्यापी इस विश्राम दिवस में यूनियन की तरफ से यह मांगे की गई हैं कि बीमा धारकों को पूर्णावधि पर मिलने बाले बोनस को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी पर लिए गए लोन पर लगने वाले ब्याज को कम किया जाए। बीमा पॉलिसी की ऑनलाइन बिक्री बंद की जाए। आईआरडीए की ओर से घोषित कमीशन एजेंटों को दिया जाए। एजेंटों को मिलने बाली ग्रेच्युटी बढ़ाई जाए। एजेंटों का ग्रुप व टर्म इंश्योरेंस बढ़ाया जाए। बैठक को गैलेक्सी क्लब अभिकर्ता अशोक गुप्ता, सचिव श्याम कुमार दुबे ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन अवध किशोर द्विवेदी ने व अध्यक्षता ओपी सिंह चौहान ने की। इस दौरान जैसीराम यादव, धनीराम शाक्य, ओम प्रकाश पाल, दिगेंद्र मिश्रा, विमल शाक्य, देवेंद्र मिश्रा, ताराचंद, राजीव मिश्रा, सुधीर तिवारी, प्रदीप शाक्य, शिवकुमार चौहान, बाल कृष्ण शाक्य, प्रेमसिंह यादव, पीसी द्विवेदी, अरविंद चौहान, सुभाषचंद्र, मनोज राजपूत आदि अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed