फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Insulted in front of his wife young man gave up his life in shame posted on YouTube said I do not want to live

पड़ोसी की प्रताड़ना: पत्नी के सामने बेइज्जत होने पर शर्म से दे दी जान, यूट्यूब पर की पोस्ट, बोला- अब नहीं जीना

Tue, 18 Apr 2023 08:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 08:41 PM IST
सार

युवक ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें गांव ही तीन लोगों ने पीटने का भी आरोप लगाया है। मरने से पहले उसने यूट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड किया, जिसमें आपबीती बताई।
 

विज्ञापन
Insulted in front of his wife young man gave up his life in shame posted on YouTube said I do not want to live
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव पायदापुर निवासी नीरज कुमार (27) ने पत्नी को उठा ले जाने की धमकी से आहत होकर सोमवार की शाम करीब छह बजे घर पर ही कमरे की कुंडी लगाकर फंदा लगाने के बाद जान दे दी। युवक की पत्नी निर्मला देवी गांव में ही चल रही भागवत कथा सुनने के बाद लौटी तो पति कमरे में फंदा से लटका मिला। इसके बाद हड़कंप मच गया। किसी तरह से शव को नीचे उतारा तो हाथ में एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन


ये लिखा सुसाइड नोट

सुसाइड नोट में मौत से पहले नीरज ने काफी वेदनाओं को लिखा है। कहा है कि गांव के ही भरत, भरत का छोटा भाई परेशान करते आ रहे हैं। कोटेदार (डीलर) के बेटे जगदीश ने पत्नी को गंदी-गंदी गालियां दी थी। इसके साथ ही मुझे सुबह मारा पीटा गया। भरत और उसके भाई ने कल रात को मुझे थप्पड़ भी मारे थे और कहा था कि तेरी पत्नी को उठाकर ले जाऊंगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: युवक ने फंदे पर लटकने से पहले दोस्त को किया फोन, अब मुझे नहीं जीना...; कमरे में मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यूब पर डाली वीडियो

सुसाइड नोट में कहा कि मैंने अपनी पूरी बात यूट्यूब पर डाल दी है और ताकि योगीजी के पास मेरा खत पहुंच जाए। साफ लिखा कि मैं जीना चाहता था लेकिन इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे मौत के सिवाय कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। इससे पहले यह भी लिखा है कि तीनों ने सोमवार की सुबह गोली मारने की भी धमकी दी गई। सुसाइड नोट में 500 रुपये कर्ज चुकता नहीं करने को लेकर उत्पीड़न करने की बात कही गई है, जब कि परिवारीजन 10 से 15 हजार रुपये कर्ज होने की बात कह रहे हैं।


जांच कर रही पुलिस

सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed