फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions to complete sugarcane survey by June 15

Agra News: गन्ने का सर्वे 15 जून तक पूरा करने के निर्देश

Tue, 28 May 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete sugarcane survey by June 15
कासगंज। जिले में चल रहे गन्ने केसर्वे कार्य का सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में फीता से पैमाइश कर गन्ने की फसल का रकबा देखा। सर्वे करने वाले कर्मियों को 15 जून तक सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि सभी सर्वे कर्मचारी सर्वे नीति का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय 15 जून, 2024 तक सर्वे कार्य को पूरा करें। सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। गन्ना सर्वे के दौरान किसान अपने खेत पर जरूर पहुंचे। सर्वे कर्मी को सही जानकारी दें व सर्वे के बाद सर्वे पर्ची अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने गन्ना समिति न्यौली के गांव बाज नगर में किसान देवकी नंदन के खेत के सर्वे का निरीक्षण किया। खेत की भुजाओं की माप की गई और 0.062 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल दर्ज किया गया। इसी खेत की जांच फीते से माप कराई गई, इसमें पूर्व में सर्वेक्षित गन्ना क्षेत्रफल और चेकिंग के दौरान पाए गए गन्ना क्षेत्रफल में अंतर सार्थक नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed