फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   installation of new electronic interlocking at baad station rail operation will be easy

Mathura: बाद स्टेशन पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग स्थापित, रेल संचालन होगा आसान

Fri, 10 Mar 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 12:51 PM IST
सार

डीसी ट्रैक सर्किट और एमएसडीएसी के साथ में पूरे यार्ड में अतिरिक्त ट्रैक सर्किटिंग भी प्रदान की गई है। सिग्नलिंग उपकरणों को विद्युत आपूर्ति के लिए 04 नग एकीकृत बिजली आपूर्ति प्रणाली प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
installation of new electronic interlocking at baad station rail operation will be easy
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे ने आगरा मंडल के तीसरे बड़े यार्ड बाद में यात्री यार्ड रीमॉडेलिंग और फरह-बाद तीहरीकरण लाइन कार्य के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को स्थापित कर दिया। केसोन मेक की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को आगरा डिवीजन के आगरा कैंट-मथुरा सेक्शन के बाद स्टेशन पर कमीशन किया गया है। इस प्रकार ट्रेन संचालन को अधिक सुचारु बनाने के लिए नई इलेक्ट्रॉनिक इंटलॉकिंग के माध्यम से 359 रूट मिल जाएंगे। 
विज्ञापन


नई इंटरलॉकिंग सेक्शन में सुरक्षित और सहज ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इसमें 47 प्वाइंट मशीनें 36 नए और 11 मौजूदा 28 सिग्नल और 41 शट सिग्नल शामिल थे। डीसी ट्रैक सर्किट और एमएसडीएसी के साथ में पूरे यार्ड में अतिरिक्त ट्रैक सर्किटिंग भी प्रदान की गई है। सिग्नलिंग उपकरणों को विद्युत आपूर्ति के लिए 04 नग एकीकृत बिजली आपूर्ति प्रणाली प्रदान की गई है। 
विज्ञापन


संरक्षा संबंधी तैयारियों को बेहतर करने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए 04 इफेक्ट्रोनिक्स डेटा लॉगर बाद सेंट्रल (एक केबिन, बी केबिन, सी केबिन) भी प्रदान किया गया है। इन डॉटा लॉगर को नियंत्रण कार्यालय से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। 03 ग्लोबल मेक नई बिजली संचालित लिफ्टिंग बैरियर लेवल क्रासिंग नंबर -522 पर, 523, 524 भी मौजूदा ओवरएड बैरियर के स्थान पर प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सिग्नलिंग उपकरणों की सुरक्षा और परिसंपत्ति विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए अर्थ लीकेज डिटेक्टरों, फ्यूज अलार्म सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम को भी प्रदान किया गया है। बताया कि बाद का रेल यार्ड मंडल में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed