Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instagram girlfriend swindles businessman son after luring him with promises of marriage

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लाखों की चपत: परिजन से मुलाकात, शादी का दिखाया ख्वाब; कारोबारी के बेटे संग हो गई ठगी

Wed, 11 Nov 2026 03:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Nov 2026 03:56 PM IST
सार

कारोबारी के बेटे ने जेवरात और रुपए वापस मांगे तो युवती के परिजन धमकी देने लगे। आरोप यह भी है कि युवती ने कई फर्जी नाम से इंस्टाग्राम और जीमेल आईडी बना रखी हैं। युवती और उसके परिजन कई और लोगों के साथ इसी तरह से धोखाधड़ी कर चुके हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। 

विज्ञापन
Instagram girlfriend swindles businessman son after luring him with promises of marriage
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की युवती ने इंस्टाग्राम पर न्यू आगरा के कारोबारी परिवार के युवक से दोस्ती की। युवती ने उसे अपने घर बुलाकर परिजन से मिलवाया। इसके बाद वह रुपये उधार लेने लगी। कई बार गहने भी लिए। उसके साथ रिश्ते की बात चलने लगी। इसी बीच युवक को युवती की हकीकत पता चली। फर्जी नाम से उसने कई आईडी बनाई थीं। अपने जेवर और रुपये मांगे तो लड़की के परिजन धमकी देने लगे। घर जाकर मारपीट भी कर दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दयालबाग, न्यू आगरा निवासी नकुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसकी जान पहचान लाजपत नगर, नई दिल्ली निवासी रेवा कालरा से हुई थी। दोनों की बातचीत के बाद मित्रता हो गई। वह उसको दिल्ली भी बुलाने लगी। इस दौरान उससे घर और परिवार के साथ आर्थिक स्थिति की भी जानकारी हासिल कर ली। जब भी वह उससे मिलने जाते तब हजारों रुपये खर्च करवाती थी। आरोप है कि उसने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई। इसके बाद 60 हजार रुपये ले लिए। महंगे उपहार लेने लगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

दोनों की परिजन आपस में बातचीत करने लगे। रेवा ने रिश्ते की बात भी शुरू कर दी। रेवा के साथियों ने उनसे चांदी के जेवरात भी ले लिए। रेवा 23 जून 2024 और 8 जनवरी 2025 को मिलने आई। तब उन्होंने उसे सोने की चेन और कुछ रुपये दिए थे। जब उन्होंने जेवरात और रुपए वापस मांगे तो उसके परिजन धमकी देने लगे। आरोप यह भी है कि युवती ने कई फर्जी नाम से इंस्टाग्राम और जीमेल आईडी बना रखी हैं। उन्हें पता चला है कि युवती और उसके परिजन कई और लोगों के साथ इसी तरह से धोखाधड़ी कर चुके हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। 

आरोपियों की धमकी की वजह से वो मानसिक रूप से तनाव में आ गए। उनका इलाज भी चला। 4 सितंबर को युवती और उसके परिजन घर में घुस आए और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। आरोपों की पुष्टि की जाएगी। इसके आधार पर ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed