फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspire award yojna

इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले के 15 अभ्यर्थी हुए सफल

Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
inspire award yojna
मैनपुरी। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जिले के 15 छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट का इंस्पायर अवार्ड योजना में चयन किया है। इन छात्र-छात्राओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की धनराशि प्रोजेक्ट के लिए भेजी जाएगी। सफल छात्र-छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए ने बधाई दी है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट मांगे थे। इसमें जिले से भी छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट अपलोड किए थे। इसमें से जिले के 15 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इनके खातों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 10-10 हजार रुपये की धनराशि भेजेगा। इससे ये अपने प्रोजेक्ट तैयार करेंगे और प्रोजेक्ट के साथ जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, बीएसए विजय प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी इंस्पयार अवार्ड योजना सुरेश कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्पायर अवार्ड योजना के सफल प्रतिभागी
प्रवीन कुमार-उच्च प्राथमिक विद्यालय दिलाखर भोगांव, प्रतीक्षा कुमारी उच्च प्राथमिक विद्यालय बखतपुर भोगांव, साक्षी शाक्य नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान, आस्था शाक्य जैन इंटर कॉलेज करहल, नवीशा खान जैन इंटर कॉलेज करहल, प्रिया जैन इंटर कॉलेज करहल, दिव्या शर्मा जैन इंटर कॉलेज करहल, काजल एके इंटर कॉलेज बरनाहल, माधुरी जनता इंटर कॉलेज नौनेर, मोहित जनता इंटर कॉलेज नौनेर, अंशुल यादव एके इंटर कॉलेज करहल, मोहम्मद साजिम राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, अभय चौहान जूनियर हाईस्कूल अंगौथा, प्रतिमा चौहान जूनियर हाईस्कूल अंगौथा, पायल उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलाहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed