फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspectors and sub-inspectors stuck in police stations for three years will be removed from police stations.

Agra News: थानों से हटेंगे तीन साल से जमे निरीक्षक और उपनिरीक्षक

Tue, 03 Oct 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Inspectors and sub-inspectors stuck in police stations for three years will be removed from police stations.
थानों से हटेंगे तीन साल से जमे निरीक्षक और उपनिरीक्षक
विज्ञापन

सूची में 26 इंस्पेक्टर और छह दरोगा शामिल, जल्द होगा स्थानांतरण
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। तीन साल से अधिक समय तक जिले में जमे हुए निरीक्षक और उप निरीक्षक को लोकसभा चुनाव से पहले गैर जनपद स्थानांतरण किया जाएगा। पुलिस विभाग में सूची तैयार हो गई है। इसमें 26 इंस्पेक्टर और छह दरोगा शामिल हैं। आमद के साथ ही सभी को कार्यमुक्त कर तैनाती वाले स्थानों पर भेजा जाएगा।

वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। इसके लिए शासन की ओर से आदेश निर्देश जारी किए गए हैं। तीन साल से अधिक समय से एक ही जनपद में जमे निरीक्षक और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के क्रम में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। जनपद में तैनात 26 निरीक्षक और छह निरीक्षक ऐसे हैं जो कि आदेश के दायरे में आ रहे हैं। सभी का जाना लगभग तय हो चुका है। सूची के अनुसार शहर कोतवाली, भोगांव, किशनी, कुरावली, बेवर आदि शामिल हैं। हाल ही में साइबर सेल प्रभारी रूपेश कुमार को गैर जनपद भेजा जा चुका है। उनके स्थान पर एलाऊ थानाध्यक्ष रहे विपिन तोमर को साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों की माने तो गैर जनपदों से आमद शुरू होने के साथ ही जिले में तैनात कर्मियों को कार्यमुक्त कर तैनाती वाले स्थानों पर भेज दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed