फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspector Subodh Kumar getting threat before bulandshahr violence

बुलंदशहर हिंसा: घटना से पहले पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को मिल रही थीं धमकियां

Thu, 06 Dec 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 06 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
inspector Subodh Kumar getting threat before bulandshahr violence
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलावे पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिजन गुरुवार सुबह को लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इंस्पेक्टर की पत्नी ने फोन पर अमर उजाला से वार्ता की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री को उन्होंने घटना से पहले आने वाली धमकियों की बात भी बताई है। साथ ही पति को शहीद का दर्ज और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है।  
विज्ञापन


बुलंदशहर बवाल में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पत्नी रजनी, दोनों बेटों और भाई-भाभी की मुलाकात गुरुवार को मुख्यमंत्री से हो गई। इस दौरान परिजनों की कई बातें मुख्यमंत्री से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बताई धमकी वाली बात

inspector Subodh Kumar getting threat before bulandshahr violence
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
पत्नी रजनी ने अमर उजाला को बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी बातें सुनी और जल्द से जल्द आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। रजनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुबोध को कई बार मोबाइल पर भी जान से मारने की धमकी मिली थी। लेकिन वो कभी धमकियों से डरे नहीं। अपनी ड्यूटी को लेकर हमेशा ही जिम्मेदार रहे। 

रजनी ने मुख्यमंत्री को घटना वाले दिन के पूरे वाकये से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ न्याय चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इसके साथ ही हम लोगों ने मुख्यमंत्री से पति को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वो सभी मांग पूरी करेंगे।

रजनी ने बताया कि इस मामले की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इंस्पेक्टर के बड़े बेटे श्रेय राठौर ने बताया मुख्यमंत्री ने कहा कि जांबाज और वीर पुलिस अफसर खोने का उन्हें भी अफसोस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed