फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector slaps priest in Radharani temple of Barsana in Mathura

मथुरा: बरसाना के राधारानी मंदिर में सेवायत को दरोगा ने मारा तमाचा, वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Sun, 13 Feb 2022 10:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 10:49 PM IST
सार

बरसाना के राधारानी मंदिर के सेवायतों को कहना है कि वह अपने यजमानों से दक्षिणा ले रहे थे, तभी दरोगा आए और अभद्रता करने लगे। दरोगा ने कहा कि कुछ लोग श्रद्धालुओं से वसूली कर रहे थे। 

विज्ञापन
Inspector slaps priest in Radharani temple of Barsana in Mathura
सेवायतों को मंदिर परिसर से बाहर निकालते दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना स्थित श्रीराधारानी मंदिर परिसर में सेवायत को तमाचा मारते दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। दो दिन पहले हुए इस घटनाक्रम से विवाद बढ़े उससे पहले ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो रविवार को लोगों के बीच सुर्खियां बन गया।

विज्ञापन


बरसाना के श्रीराधारानी मंदिर में शुक्रवार को पप्पू गोस्वामी और मंगतू गोस्वामी यजमानों से दक्षिणा आदि ले रहे थे। इसी वक्त मंदिर परिसर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज राम अवध यादव ने इन दोनों सेवायतों को मंदिर से धक्का देना शुरू कर दिया। इस दौरान दरोगा ने एक सेवायत को तमाचा भी जड़ दिया। 
विज्ञापन


दरोगा द्वारा मंदिर परिसर में सेवायत के साथ अभद्रता करने की घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग पुलिस पर टिप्पणी करने लगे। इसे देख हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायत ने कहा- दक्षिणा ले रहे थे, दरोगा बोले- वसूली कर रहे थे

पीड़ित मंगतू गोस्वामी और पप्पू गोस्वामी ने बताया कि दर्शन कराने के बाद उन्हें यजमान दक्षिणा दे रहे थे। इसी समय मंदिर पहुंचे दरोगा ने आते ही धक्का देते हुए तमाचा मार दिया और मंदिर से बाहर निकाल दिया। कस्बा इंचार्ज राम अवध यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग श्रद्धालुओं से वसूली कर रहे हैं। 

मौके पर पहुंचकर देखा तो ये लोग श्रद्धालुओं से पैसे लेते हुए पाए गए। मंदिर परिसर से बाहर जाने के लिए कहा तो बदतमीजी करने लगे। हालांकि क्षेत्राधिकारी पुलिस गौरव त्रिपाठी ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी प्रकार की शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed