फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector's son harassed his wife, orders to file a case

दरोगा के बेटे ने किया पत्नी का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Mon, 11 Oct 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Inspector's son harassed his wife, orders to file a case
आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में तीन बार काउंसिलिंग में समझौता नहीं होने पर दरोगा के बेटे के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए गए हैं। उस पर पत्नी ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। दोनों उच्च शिक्षित हैं।
विज्ञापन

युवती का मायका थाना न्यू आगरा क्षेत्र में है। वह बीटेक पास है। शादी दो साल पहले अलीगढ़ के युवक से हुई थी। वह एमबीए पास है। उसके पिता दरोगा हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। पत्नी का आरोप है कि पति के परिवार की एक महिला से प्रेम संबंध हैं। इस बात की जानकारी होने पर उसने विरोध किया। मगर, वो उससे ही सवाल करता है। सास-ससुर को भी बताया, लेकिन उन्होंने अपने बेटे का ही पक्ष लिया।
विज्ञापन

पति ने उस पर ही उल्टा आरोप लगाने शुरू कर दिए। उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक साल पहले वह मायके में आ गई। तब से पति उसे घर ले जाने के लिए नहीं आया है।
तीन महीने पहले युवती ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। काउंसिलिंग में आए पति ने बताया कि पत्नी बेवजह शक करती है। जब वो मना करता है तो झगड़ा करती है। एक दिन घर के मंदिर में आग लगा दी थी। किसी तरह आग को बुझाया जा सका। उसने जले हुए सामान के फोटो भी काउंसलर को दिखाए। तीन काउंसिलिंग के बाद भी दोनों में समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया था। पत्नी ने पति पर परिवार के एक महिला से संबंध होने के आरोप लगाए। वहीं पति उसके साइको होने की बात कर रहा है। उसके इलाज के पर्चे भी साथ लेकर आया था। दोनों के बीच समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन दोनों साथ रहने को तैयार नहीं हैं। इस पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश किए हैं।

बहू के कमरे में घुस आता है ससुर
आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया। थाना कमला नगर क्षेत्र की युवती की शादी को एक साल हुआ है। सात महीने से मायके में रह रही है। युवती ने केंद्र में शिकायत की। उसका आरोप है कि पति ऑफिस चला जाता था। इसका फायदा उठाकर ससुर कमरे में आ जाता था। पहले तो उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन ससुर की हरकत पर विरोध किया। पति से शिकायत की, लेकिन उसने बात को नजरअंदाज कर दिया। ससुर की हरकत की वजह से वह मायके में रह रही है। इस मामले में तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed