फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector refuses to keep second wife, appeals to SP

Agra News: दूसरी पत्नी को दरोगा ने रखने से किया इन्कार, एसपी से गुहार

Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Inspector refuses to keep second wife, appeals to SP
कासगंज। जिले में तैनात एक दरोगा पर आगरा की एक महिला ने धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप लगाया। साथ ही एसपी से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। एसपी ने मामले की जांच सीओ सहावर को सौंप, कार्रवाई करने का आदेश दीं। पीड़िता ने आरोपी दरोगा पर पहली पत्नी को बिना तलाक दिए उससे मंदिर में शादी रचाने और अब साथ रखने से इन्कार करने का आरोप लगाई। महिला ने प्रमाण के तौर पर फोटो आदि पेश की।
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ शिकायत करने वाली पीड़ित महिला आगरा की लोहा मंडी इलाके की रहने वाली है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक से मिलकर पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पूर्व में भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरेाप है कि वर्ष 2020 में 26 नवंबर को हिंदू रीति रिवाज से मथुरा के एक मंदिर में आरोपी दरोगा विक्रम सिंह से उससे शादी की। महिला का कहना है कि दरोगा विक्रम सिंह ने पहली पत्नी के साथ होने की कोई बात नहीं बताई। दरोगा ने महिला को बताया कि उसकी पहली पत्नी के कोई संतान नहीं है, इसके चलते उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। महिला ने कहा कि उसने लगातार वैवाहिक जीवन दरोगा के साथ बिताया। उसके पास दो साल का एक बेटा भी है, लेकिन अब दरोगा उसे छोड़ पहली पत्नी के साथ रहने लगा है। उसे साथ रखने से इन्कार कर रहा। पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2023 माह में भी उसने इस मामले की शिकायत की थी। लेकिन उसकी बात को संज्ञान में नहीं लिया गया। महिला ने शादी के फोटो, बच्चे के साथ दरोगा के फोटो बतौर साक्ष्य एसपी को दिया।
विज्ञापन


दरोगा के खिलाफ महिला ने शिकायत की है। आरोप है कि दरोगा ने दो शादी की हैं। महिला के आरोपों और साक्ष्यों की जांच की जिम्मेदारी सहावर सीओ शाहिदा नसरीन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - अपर्णा रजत कौशिक, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed