फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector of Basai Jagner removed from the police station after video goes viral.

Agra News: वीडियो वायरल होने पर बसई जगनेर के इंस्पेक्टर को थाने से हटाया

Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Inspector of Basai Jagner removed from the police station after video goes viral.
आगरा। दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को 15 दिन तक हिरासत में रखने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद थाना बसई जगनेर के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी को थाने से हटा दिया गया है। जांच एसीपी खेरागढ़ को साैंपी गई है। जांच पूरी होने तक इंस्पेक्टर को चार्ज नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च 2026 में यह मामला सामने आया था। थाना बसई जगनेर में राहुल, रवि और हरेश के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने राहुल और रवि को पकड़ लिया था। हरेश का नाम विवेचना में निकाल दिया गया। आरोप है कि रवि और राहुल को अवैध तरीके से 15 दिन तक थाने में हिरासत में रखा गया। इसके बाद जेल भेज दिया गया। जमानत पर बाहर आकर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। कहा कि अवैध हिरासत में रखा गया। उनसे रकम की मांग की गई। रकम नहीं देने पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को इंस्पेक्टर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो कह रहे थे कि दो लड़के यहां 15 दिन रहे थे। उनका मुकदमे से कोई मतलब नहीं था। उन पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र देने पर कार्रवाई की थी। मामले को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी ने बताया कि जांच थाने में चल रही है। पीड़ितों के बयान लिए जाएंगे। तब तक के लिए थानेदार को हटा दिया गया है जिससे जांच में किसी तरह के आरोप नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed