फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 छात्र को पढ़ाने के लिए 23 लोगों का स्टाफ, इस हाल में आगरा के सरकारी स्कूल

Sat, 13 Jan 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Jan 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
inspection two college in agra
डीएवी कॉलेज में इंस्पेक्‍शन के दौरान जेडी और डीडीआर - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) अरविंद कुमार पांडेय, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) जितेंद्र कुमार मलिक ने यूपी बोर्ड के सहायता प्राप्त दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक कॉलेज में 23 का स्टाफ है। जबकि कॉलेज में सिर्फ एक छात्र मौजूदा मिला। दूसरे में 28 का स्टाफ था लेकिन छात्रों की संख्या महज 41 ही थी।
inspection two college in agra
हुबलाल इंटर कॉलेज में क्षतिग्रस्त लैब - फोटो : अमर उजाला
हुब्बलाल इंटर कालेज में 198 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। केवल 41 विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय में लैब क्षतिग्रस्त मिला। अर्थशास्त्र और इतिहास विषय के दो-दो प्रवक्ता विद्यालय में मौजूद मिले। दो शिक्षक अवकाश पर गए थे। उनका प्रार्थनापत्र विद्यालय में नहीं मिला। दो शिक्षक प्रैक्टिकल लेने गए हुए थे।
inspection two college in agra
Teacher
डीडीआर डीएवी इंटर कालेज, मोतीकटरा 180 विद्यार्थियों में महज एक कक्षा नौ का विद्यार्थी मौजूद मिला। प्रभारी प्रधानाचार्य, दो सहायक अध्यापक और एक लिपिक छुट्टी पर थे। दो शिक्षक प्रैक्टिकल लेने के लिए गए हुए थे। जेडी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा अतिरिक्त शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में अटैच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
inspection two college in agra
हुबलाल इंटर कॉलेज में लैब का ये हाल - फोटो : अमर उजाला
दोनों विद्यालयों में पंजीकरण ज्यादा दिखाया गया है। उस अनुपात में विद्यार्थी उपस्थिति नहीं मिले। पंजीकरण पर संदेह है। जेडी का कहना है कि विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों का सत्यापन कराया जाएगा। यदि पंजीकरण फर्जी पाया जाता है। संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
inspection two college in agra
हुबलाल इंटर कॉलेज में क्षतिग्रस्त लैब - फोटो : अमर उजाला
डीएवी इंटर कालेज में 07 प्रवक्ता, 06 सहायक अध्यापक, 02 लिपिक, 08 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। प्रतिमाह 13 लाख रुपए वेतन दिया जा रहा है।  हुब्बलाल इंटर कालेज में 01 प्रधानाचार्य, 12 प्रवक्ता, 07 सहायक अध्यापक, 04 लिपिक, 04 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। प्रतिमाह 19 लाख रुपए वेतन दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed