फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद हादसाः गांव में नहीं जले चूल्हे, एक परिवार के 6 शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Tue, 09 Jan 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jan 2018 10:28 AM IST
firozabad accident dead person body reached in village
शव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर रविवार की शाम को हुए हादसे में मृत 11 लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंपे गए। सिरसागंज के गांव चंदरई में एक साथ छह शव पहुंचे। गांव में एक ही परिवार के शवों को देखकर कोहराम मच गया।
firozabad accident dead person body reached in village
व‌िलाप करते पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम से ही गांव में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। आसपास के गांव नगला बंजारा, नगला तुला, जायमई, बाछेमई, बलीपुर, नायन, मुजफ्फरपुर, सिरसागंज के सैकड़ों ग्रामीण गांव चंदरई पहुंचे हैं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल। 
firozabad accident dead person body reached in village
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के छह लोगों के शव जब एक साथ रखे गए तो कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। हादसे में मृत चौब सिंह के दोनों बेटे आर्मी में तैनात हैं। छोटा बेटा संदीप बारामूला श्रीनगर और सुरजीत लद्दाख में है। परिवार के लोग दोनों के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
firozabad accident dead person body reached in village
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दोनों के गांव पहुंचने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौब सिंह भी फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे में चौब सिंह की पत्नी और सबसे बड़े बेटे सतेंद्र की भी मौत हो गई। सतेंद्र के तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 
firozabad accident dead person body reached in village
रंजीत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में रंजीत के पिता पप्पू उर्फ रामनिवास और मां स्नेहलता की भी मौत हो गई। रंजीत को मां-बाप की मौत का गहरा सदमा लगा है। सदमे से उसकी हालत गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर रंजीत को उपचार दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed