{"_id":"5d17b1b68ebc3e3c8e6ac0cc","slug":"inspection-tundla-news-agr3937956130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया कंचौसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया कंचौसी
विज्ञापन
टूंडला-कानपुर रेलखंड पर विंडो निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक राजीव चौधरी व अन्य। अमर उजाला
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे राजीव चौधरी ने इलाहाबाद मंडल के कंचौसी-अलीगढ़ रेलखंड का स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से विंडो निरीक्षण किया। वहां से वह टूंडला होकर इटावा के लिए गए।
शनिवार दोपहर राजीव चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में विशेष कोच लगवाते हुए विंडो निरीक्षण किया। इस कोच की विंडो से रेल ट्रैक के साथ ही रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का हाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने इटावा में निरीक्षण के दौरान एक फूड स्टाल से बिल बुक देने को कहा लेकिन वो नहीं दे सका इसे गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने टूंडला के अधिकारियों को रेलवे स्टेशन के स्टॉलों पर कोई बिल नहीं तो कोई भुगतान नहीं की नीति पर काम करने को कहा।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने दो और तीन कोच लंबाई के पुराने और अप्रचलित गुड्स शेड हटाते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीआरएम अनुराग गुप्ता, ओपी, सीनियर डीईई, टीआरडी इलाहाबाद, सीनियर डीईएन, टूंडला और इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।