{"_id":"5d1e37bb8ebc3e3cba43fcc2","slug":"inspection-of-dm-mainpuri-news-agr3945773174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के निरीक्षण में कैदी के पास मिला लाइटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
04एमएनपी-07-जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
मैनपुरी। डीएम और एसपी ने गुरुवार को पुलिसबल के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी के दौरान एक बंदी के पास लाइटर बरामद हुआ। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने जेल अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए। करीब दो घंटा तक जेल में अधिकारियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था और जेल व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एडीएम बीराम, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय पुलिस बल के साथ जिला कारागार पहुंचे। आधिकारिक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने सभी बैरकों की सघनता के साथ तलाशी ली। वहीं परिसर में गहनता के साथ जांच की। तलाशी के दौरान एक बंदी के बैरक से लाइटर बरामद हुआ। इस पर डीएम व एसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे लापरवाही माना। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा को लापरवाही पर चेताया। कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। करीब दो घंटा तक चले आधिकारिक निरीक्षण के दौरान बुजुर्ग बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों से भी जानकारी ली। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक लाइटर बरामद हुआ। इसके अलावा जेल में तकरीबन सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।