फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspection of crackers factory in firozabad done one and half month before

फैक्ट्री में धमाकाः डेढ़ माह पहले ही निरीक्षण करके आए थे अफसर

Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
inspection of crackers factory in firozabad done one and half month before
धमाका - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सूर्या वीड्स प्रा.लि. फैक्ट्री का उपायुक्त उद्योग के निर्देश पर डेढ़ माह पहले ही विभागीय कर्मचारियों ने निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में निरीक्षण के समय फैक्ट्री में मोती बनाने का कार्य होने की बात ही लिखी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि सूर्या वीड्स फैक्ट्री में हुए हादसे के संबंध में डायरेक्टर प्रभात माहेश्वरी के नाम एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूछताछ में क्षेत्रीय लोगों बताया कि पिछले 20 दिनों से डिब्बे व अन्य सामान आ रहा था। 
विज्ञापन


इससे कुछ अन्य कार्य होने का अनुमान तो लगा था, परंतु आतिशबाजी बनाने की जानकारी हादसा होने के बाद लगी। वहीं डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि शिकोहाबाद स्थित सूर्या बीड्स फैक्ट्री में हुए धमाके एवं आग की घटना में छह श्रमिक जलने से घायल हुए हैं। एंबुलेंस के माध्यम से इन सभी को आगरा मेडिकल कालेज बर्न केयर यूनिट में भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री संचालक प्रभात माहेश्वरी के खिलाफ एसडीएम संगमलाल यादव व सीओ संजय वर्मा की रिपोर्ट के आधार पर अभियोग दर्ज कराया गया है। एक माह पूर्व फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक मिली थीं। डीएम ने कहा कि फैक्ट्री में हुई घटना की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed