{"_id":"5d39e2ec8ebc3e6cca5d9076","slug":"inspection-mainpuri-news-agr3978658144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस संचालित पानी पैकेजिंग प्लांट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस संचालित पानी पैकेजिंग प्लांट सील
विज्ञापन
राजीव गांधी नगर में पानी प्लांट पर चेकिंग करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिना लाइसेंस के जिले में धड़ल्ले से पानी की पैकेजिंग का काम किया जा रहा है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर एक पानी प्लांट सील कर दिया। वहीं नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में विभागीय टीम ने राजीव गांधी नगर में छापा मारा। यहां चंद्रपाल सिंह के वाटर पैकेजिंग प्लांट पर टीम को बड़ी मात्रा में पानी पाउच मिले। बिना लाइसेंस के इस प्लांट का संचालन किया जा रहा था। इस पर टीम ने प्लांट सील कर एक नमूना लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा है।
वहीं पहले से तैयार 10 हजार पानी पाउच को नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के पानी पैक करना खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन है। जिले भर में ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीके वर्मा व सहायक सुघर सिंह शामिल रहे।