फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspected sensitive polling places, interacted with villagers

Agra News: संवेदनशील मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद

Tue, 05 Mar 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Inspected sensitive polling places, interacted with villagers
3
विज्ञापन

संवेदनशील मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद

करहल। लोकसभा चुनाव और त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को सीओ करहल ने आईटीबीपी के जवानों के साथ कस्बा में पैदल गश्त किया। इस दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मार्च माह में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगना संभावित है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि, होली आदि के त्योहार भी हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर एसपी विनोद कुमार की ओर से सभी प्रभारियों को क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के साथ कस्बा में पैदल गश्त किया। निरीक्षण के दौरान सलूक नगर, दलेल नगर, विनायकपुर, लेखराजपुर में स्थित मतदेय स्थलों का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed