{"_id":"605f71c78ebc3ec89761f660","slug":"inspecion-nagar-palika-adm-tundla-news-agr4864539186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने किया पालिका के विकास कार्यों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने किया पालिका के विकास कार्यों का सत्यापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। अपर जिलाधिकारी ने शनिवार को पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से बात की और विकास कार्य मानक के अनुसार हुए हैं या नहीं इसको लेकर मौके पर नाप तौल भी कराई।
अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर टूंडला पहुंच कर सबसे पहले वार्ड नंबर छह न्यू शिवनगर में बन रहे नाला निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने एस्टीमेट के हिसाब से देखा कि नाला निर्माण कितना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी नाला निर्माण की जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने मोक्षधाम वाले मार्ग की नाप तौल कराई और सड़क निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एटा रोड पर भी कई सड़कों और नाले-नालियों के निर्माण कार्य को बारीकी से देखा। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार कार्य न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।