{"_id":"5df3cd818ebc3e88127508e1","slug":"inspaction-railway-drm-kasganj-kasganj-news-agr41992505","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन
कासगंज में डीजल लॉबी का निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश सिंह ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश सिंह ने शुक्रवार शाम जंक्शन पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के मंडलीय अधिकारियों की टीम भी उनके साथ मौजूद रही। उन्होंने रेलवे जंक्शन की व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के दौरे से पहले सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का दौरा 20 दिसंबर का नियत है। इस दौरे के लिए रेलवे प्रशासन दिन रात जुटा हुआ है। रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वार के बाहर सड़क का निर्माण किया गया है। वहीं आस पास की सड़कों को भी रेलवे प्रशासन ने सही कराया है। इसके अलावा सफाई, रंगाई, पुताई का काम भी स्टेशन पर चल रहा है। यह कबायत लगातार जारी है। निरीक्षण में कहीं कोई कमी न रह जाए। इस पर रेलवे प्रशासन के अधिकारियों की नजर है।
इसी क्रम में डीआरएम दिनेश सिंह का निरीक्षण हुआ। उन्होंने डीजल लॉबी, प्लेटफॉर्म व रेलवे परिसर में अन्य स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जहां भी कमी दिखाई दी वहीं उस कमी को सुधारने के संबंध में निर्देश दिए गए। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक ने डीआरएम की अगुवानी की। इस दौरान एडीआरएम अजय वाष्र्णेय एवं मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।