{"_id":"5e08e4db8ebc3e87943c1938","slug":"inspaction-dm-night-kasganj-kasganj-news-agr4223259164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरों और गोशालाओं की हकीकत परखने रात में निकले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरों और गोशालाओं की हकीकत परखने रात में निकले डीएम
विज्ञापन
कासगंज सोरों की गोशाला में निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि जिले में नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न रहे। प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की जाए और बिस्तरों को सही तरीके से लगाया जाए। इससे रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। रैन बसेरों के संचालन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम सीपी सिंह शनिवार की देर रात अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण पर निकले। वे सबसे पहले सोरों गोशाला में पहुंचे। यहां रात में ठंड से बचाव के लिए गायों के इंतजाम को देखा। गायों के रहने के टीनशेडों में पर्दे हुए पाए। वहीं अलाव भी संचालित मिला। उन्होंने गोशाला की देखरेख कर रहे कर्मियों को चारे पारे के सुदृढ़ इंतजाम को कहा।
गोशाला के निरीक्षण के उपरांत सोरों नगरपालिका के द्वारा संचालित रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया और सफाई के निर्देश दिए। डीएम रात के समय वृद्धाश्रम पहुंचे। वृद्धाश्रम में उन्होंने रात्रि में वृद्धों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। वृद्धाश्रम के व्यवस्थापकों को उन्होंने खान पान में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्ध जनों को गर्म वस्त्रों और बिस्तरों की कोई समस्या न रह पाए।
विज्ञापन
डीएम ने नगर में सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर भ्रमण करते हुए अलाव की व्यवस्था देखी। सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव जलते मिले। डीएम ने कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच हम सभी का दायित्व है कि किसी को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। यदि कहीं भी कोई भी ठंड से परेशान मिले तो उसकी मदद अवश्य करें और प्रशासन को जानकारी मिलने पर भी मदद की जाएगी।