फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inquiry Ordered Into Pregnant Woman’s Death After Delay in Hospital Admission

एसएन मेडिकल कॉलेज: प्रसूता की मौत पर जांच तेज, तीन विभागों के स्टाफ को नोटिस; परिजनों से भी मांगे बयान

Tue, 06 Oct 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

इलाज में देरी के आरोप के बाद प्रसूता विजय कुमारी की मौत के मामले में जांच समिति ने तीन विभागों के स्टाफ और परिजनों को नोटिस जारी किए हैं। समिति ने बयान दर्ज करने के साथ मरीज के इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Inquiry Ordered Into Pregnant Woman’s Death After Delay in Hospital Admission
एसएन मेडिकल कॉलेज

विस्तार

देरी से इलाज मिलने पर प्रसूता की मौत के मामले में गठित जांच समिति ने पीड़ित और तीन विभागों के स्टाफ को नोटिस जारी किए हैं। इनको बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। मरीज के इलाज के पर्चे और रिपोर्ट की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन


तांतपुर निवासी लाखन और गौरव ने प्रसूता विजय कुमारी (22) के तीन घंटे देरी से भर्ती करने का आरोप लगाया। तब तक प्रसूता एंबुलेंस में तड़पती रही। इमरजेंसी-स्त्री रोग विभाग के बीच भर्ती कराने के लिए परिजन चक्कर काटते रहे। पुलिस-मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद मरीज को भर्ती किया।
विज्ञापन


इसके 4-5 घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। इसकी जांच कर रही समिति ने आईसीयू, स्त्री रोग और इमरजेंसी से इसकी रिपोर्ट मांगी है। इसमें से एक विभाग ने रिपोर्ट दे दी है। इसकी जांच की जा रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि समिति मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed