{"_id":"60f50e128ebc3e79c3711f44","slug":"inquiry-committee-found-phone-numbers-of-12-patients-wrong-in-agra-paras-hospital-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल: जांच समिति को 12 मरीजों के फोन नंबर मिले गलत, दोबारा से तलब की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल: जांच समिति को 12 मरीजों के फोन नंबर मिले गलत, दोबारा से तलब की जानकारी
Mon, 19 Jul 2021 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:00 AM IST
सार
आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण की जांच कर रही आईएमए की समिति को 12 मरीजों के फोन नंबर गलत मिले हैं। इनकी जानकारी डॉ. अरिंजय जैन से दोबारा तलब की है। इनसे बात होने के बाद समिति आईएमए अध्यक्ष को जांच रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच कर रही समिति को डॉ. अरिंजय जैन ने 91 मरीजों की सूची सौंपी थी। इनमें से समिति ने 89 मरीजों और उनके परिजनों से बात कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, लेकिन 12 मरीजों से बात नहीं हो पा रही है। ये नंबर गलत हैं। कई बार फोन करने पर भी बात नहीं होने पर समिति ने इन 12 मरीजों के फोन नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आज होगी बैठक
जांच समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण आईएमए और जांच समिति की बैठक रद्द कर दी गई है। सोमवार को बैठक होगी। कुछ मरीजों के नंबर दोबारा से डॉ. अरिन्जय जैन से मांगे गए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक होगी
अध्यक्ष आईएमए आगरा डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम दौर में है, कुछ मरीजों से बात करना रह गया है, इनके नंबर जुटाए जा रहे हैं। जल्द रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मरीजों और उनके परिजनों से समिति को अब तक मिली जानकारी
- ऑक्सीजन की कमी थी, ऑक्सीजन सिलिंडर के इंतजाम को कहा।
- 30 हजार रुपये का सिलिंडर लेकर आए और मरीज को ऑक्सीजन दी।
- मरीज की मौत की जानकारी देर में दी, सिलिंडर दूसरे मरीज को लगा मिला।
- 26 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया।
- 26 अप्रैल की सुबह अफरातफरी रही, कोई कुछ जानकारी नहीं दे रहा था।
- 26 अप्रैल को शाम तक अंतराल में शव निकाले गए। कितने रहे, यह पता नहीं।
- ऑक्सीजन की कमी थी, फिर भी मरीजों को लगातार किया जा रहा था भर्ती।
- 26 अप्रैल को डॉ. अरिन्जय जैन लगभग पूरे दिन अस्पताल में ही रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।