फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inquiry begain of the bridge, who build with corrupted cement

शुरू हुई भ्रष्टाचार के सीमेंट से बने सेतु की जांच

Mon, 13 Jun 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 13 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Inquiry begain of the bridge, who build with corrupted cement
शुरू हुई भ्रष्टाचार के सीमेंट से बने सेतु की जांच - फोटो : Amar Ujala
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने भेजी थी रिपोर्ट 
विज्ञापन

तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर और दो अन्य अफसर निशाने पर
सेतु निगम के संयुक्त निदेशक को सौंपी गई मामले की जांच

निर्माण के महज पांच वर्ष के भीतर दो बार धंसने वाले अंबेडकर पुल ने सेतु निगम की साख पर बट्टा लगा दिया है। शासन ने भी इस मामले को गंभीरता लेते हुए मामले की जांच शुरू करा दी है। निगम के संयुक्त निदेशक तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। 
गौरतलब है कि जवाहर पुल पर वाहनों के अधिक लोड और जाम के हालातों को देखते हुए 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पुल की आधारशिला रखी थी। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल पर 2011 में यातायात शुरू हो गया। शहर की जनता को अतिरिक्त सुविधा मिली और रामबाग, वाटर वर्क्स पर जाम की समस्या कुछ कम हुई। लेकिन चालू होने के वर्षभर बाद ही अंबेडकर पुल में दरारें आ गईं। मरम्मत के लिए पुल को करीब सात दिन बंद रखा गया। तभी हो-हल्ला हुआ लेकिन निगम के अधिकारी अपनी गर्दन बचाने में कामयाब रहे। भ्रष्टाचार का गहरा लगा दाग पूरी तरह से नहीं मिटा था और पांच जून को पुल का एक बड़ा हिस्सा दोबारा धंस गया और गर्डरों के बीच दरारें आ गई। मरम्मत के लिए पुल को दोबारा बंद करना पड़ा है। 
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मसर्रत नूर खान ने पिछले दिनों मामले की रिपोर्ट शासन और सेतु निगम को भेजी थी। उनकी रिपोर्ट पर शासन ने निगम के संयुक्त निदेशक यूजे शुक्ला को जांच सौंपी है। वे पुल के तकनीकी पहलुओं और तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर गेंदा लाल, सहायक अभियंता विक्रम सिंह और जूनियर इंजीनियर शंकर लाल की कार्यप्रणाली की जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed