{"_id":"662cf7b238ce0a48250d3332","slug":"innocent-girl-was-going-to-buy-toffee-crushed-by-pickup-death-on-the-spot-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: टॉफी लेने जा रही थी मासूम, पिकअप ने कुचल दी...मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: टॉफी लेने जा रही थी मासूम, पिकअप ने कुचल दी...मौके पर ही मौत
Sat, 27 Apr 2024 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:33 PM IST
सार
टॉफी लेने जा रही मासूम को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बच्ची के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में नगला दया के पास शनिवार की सुबह एक दुकान से टाफी लेने जा रही चार साल की मासूम को दूध लेकर जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
औंछा क्षेत्र के गांव नगला दया निवासी कुलदीप कुमार की चार वर्षीय पुत्री तानवी शनिवार की सुबह घर के पास रखे खोखे पर टाफी लेने के लिए जा रही थी। तभी गांव से दूध भर निकली पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीण और परिजन घटनास्थल की ओर दौडे, तो चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो सका। वह घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़ कर भाग गया।
परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में लिया है, वहीं चालक की तलाश में जुटी है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।