फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent girl along with two friends died In separate road accidents in Agra while five people were injured

Agra Accident News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित बच्ची की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
सार

आगरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
innocent girl along with two friends died In separate road accidents in Agra while five people were injured
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन

ढाई वर्षीय बच्ची की, पांच घायल

न्यू दक्षिणी बाईपास पर सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं ढाई वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एसएन में कराया भर्ती गया गया है। खबर पाकर घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के खाडेरा की घड़ी निवासी खैमचंद (25) पुत्र लाल सिंह ससुर की निधन होने पर पत्नी हेमलता देवी (22), मंजू देवी (38) पत्नी शिवराम अपने पुत्र लोकेश (5), कल्पना एवं ढाई वर्ष की बेटी साक्षी को बाइक से लेकर ससुराल नगला लालदास जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टंकी पर बैठी ढाई वर्ष की साक्षी छिटक कर सड़क पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को एसएन में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार ने बाइक में टक्कर मार दी

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के धोबई गांव निवासी ओमकार अपने दोस्त रामप्रसाद बघेल निवासी गांव मछरिया, दिहौली के साथ हिडौन में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। राजस्थान के धौलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर क्षेत्र में कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

मौके पर पहुंची धौलपुर पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। धौलपुर के सदर क्षेत्र की पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। परिजनों के मुताबिक, ओमकार दिल्ली में हलवाई का काम करता था। वह दोस्त के यहां पर शादी में शामिल होने के लिए गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed