फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent dies after falling from e-rickshaw

Agra News: ई-रिक्शा से गिरकर मासूम की मौत

Sat, 19 Apr 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies after falling from e-rickshaw
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव नगला काशी में ई-रिक्शा से गिरकर मासूम बालिका की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ गांव ले गए। क्षेत्र के गांव नगला काशी निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री सुनैना (3) घर के बाहर खेल रही थी। पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे गांव का शिवम बच्चों व अन्य लोगों को ई-रिक्शा में बैठाकर गांव से तोलकपुर की ओर लेकर जा रहा था। गांव के समीप उसने ई-रिक्शा का ब्रैक लगा दिया। ब्रैक के लगने से उसमे सवार सुनैना गिरकर गंभीर घायल हो गई। मासूम के घायल होने की जानकारी पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सुनैना के घायल होने की जानकारी मिलने पर पिता प्रमोद मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद व उसके परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद मासूम का शव लेकर गांव पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed