फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent child dies due to injection of quacks

Agra News: झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत

Sat, 09 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to injection of quacks
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला कछियान में स्थित एक क्लीनिक पर झोलाछाप की लापरवाही से बुखार से पीड़ित एक मासूम की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल की। इस दाैरान वहां मौजूद झोलाछाप क्लीनिक का पंजीकरण व अपनी डिग्री नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। एक दिन पहले ढोलना क्षेत्र में झोलाछाप की लापरवाही से एक डेंगू पीड़ित युवक की मौत हो गई थी।नगला कछियान निवासी आदर्श (4) पुत्र पुष्पेंद्र शाक्य को 28 अक्टूबर को बुखार आया था। परिजन उसे जनता क्लीनिक समोठी मोड़ पर स्थित। क्लीनिक पर ले गए। वहां मौजूद झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इससे आदर्श के शरीर में इन्फेक्शन फैल गया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के शव को सिढ़पुरा थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इस बात की जानकारी सीएमओ को हुई तो डॉ. विनायक, बीपीएम प्रेम कुमार, रामनरेश एवं विशाल को मौके पर भेजा। जांच में क्लीनिक अपंजीकृत मिला। संचालक डिग्री भी नहीं दिखा सका। इसके बाद क्लीनिक सील कर दिया गया। एक दिन पहले ढोलना क्षेत्र में झोलाछाप की लापरवाही से एक डेंगू पीड़ित यूवक की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई अन्य मौतें जिले में हो चुकी हैं। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि मासूम की मौत के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed