फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent child dies after falling into a pit while playing

Agra News: खेलते समय गड़्ढे में गिरकर मासूम की मौत

Thu, 01 Feb 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after falling into a pit while playing
गंजडुंडवारा(कासगंज)। ग्राम सुजावल पुर नई बस्ती में मासूम की बुधवार को गड़्ढे में गिरकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। नई बस्ती सुजावलपुर निवासी अरशद का पुत्र अहमद (डेढ वर्ष) दोपहर के समय खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया । खेलते समय वह और गली में ही पानी की निकासी के लिए बनाए गए गड्ढे के पास चला गया और उसमें जा गिरा, लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। गडढे में काफी देर तक पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उसे पानी से भरे गड्ढे में पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। अहमद को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत से चीख पुकार मच गई। बस्ती के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर नाते रिश्तेदार भी आ गए। मृतक मासूम चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी सबसे बड़ी बहन छह साल की है। इसके बाद पांच साल व तीन साल के दो अन्य भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed