फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent child dies after being hit by neighbor's vehicle

Agra News: पड़ोसी के वाहन की चपेट में आकर मासूम की मौत

Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by neighbor's vehicle
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव नगला ठकुरी में शुक्रवार सायं घर के सामने खेल रही मासूम बच्ची की लोडर वाहन की चपेट में आकर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम नगला ठकुरी निवासी नरेश की 3 वर्षीय पुत्री हिमांशी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला विकास लोडर वाहन लेकर जा रहा था। पिता का आरोप है कि उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बच्ची हिमांशी को चपेट में ले लिया। इससे बच्ची की वाहन से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मासूम की मौत की जानकारी पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शांति देवी ने बताया कि लोडर वाहन की टक्कर से मासूम की मौत हुई है। वाहन को कब्जे में लिया है। परिजन के द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed