{"_id":"6647f3c60f98f34c5309c256","slug":"innocent-child-died-after-falling-into-a-drain-kasganj-news-c-326-1-ach1001-100727-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाले में गिरकर मासूम की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाले में गिरकर मासूम की हुई मौत
Sat, 18 May 2024 05:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा। नगला गडीमा के खुले नाले में गिरकर 6 साल के मासूम की मौत हो गई। प्रशासनिक लापरवाही से हुई इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।अछनेरा क्षेत्र के नगला गडीमा निवासी वीरपाल ने बताया कि उसका 6 वर्षीय पुत्र शुक्रवार को दोपहर के समय घर के बाहर खेलने निकल गया था। काफी समय तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। शाम के समय बच्चे का शव पानी में दिखाई दिया। ग्राम प्रधान घनश्याम ने बताया कि बच्चा पैर फिसलने से घर के पास नाले में गिर गया। गहरे नाले में पानी भरा था जिसमें डूबकर बच्चे की मौत हो गई। खुले नाले से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसे जल्द ढका जाए। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन