{"_id":"617ed9a7787ab11e9a2fda96","slug":"injured-woman-found-in-mathura-came-from-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ब्रज घूमने आई मध्य प्रदेश की महिला झाड़ियों में खून से लथपथ मिली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ब्रज घूमने आई मध्य प्रदेश की महिला झाड़ियों में खून से लथपथ मिली, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
सार
पुलिस जांच कर रही है कि महिला झाड़ियों में कैसे पहुंची है। एक सप्ताल पहले वह मथुरा घूमने आई थी। महिला के साथ घटना क्या हुई है अभी ये जानकारी भी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
मथुरा में महिला को उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में नगला देविया पूंछरी के मध्य नाले के समीप झाड़ियों में एक महिला (45) खून से लथपथ घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को गोवर्धन सीएचसी केंद्र लाई। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला मध्य प्रदेश से मथुरा घूमने आई थी, वह झाड़ियों में कैसे पहुंची, पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
घटना रविवार शाम की है। किसी ने सूचना को सूचना दी कि एक महिला बेसुध खून से लथपथ झाड़ियों में पड़ी हुई है। पुलिस ने महिला को झाड़ियों से निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी ने बताया कि महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। निशान कुछ दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। गौरव कुमार त्रिपाठी सीओ गोवर्धन ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। महिला के पास एक मोबाइल फोन मिला है। उससे उसकी शिनाख्त हो गई है। महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह एक सप्ताह पहले मथुरा घूमने आई थी। महिला के साथ क्या घटना हुई, पूरी जांच की जा रही है। परिवार के सदस्य आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कासगंज में डेंगू का डंक: युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष, एनएम छात्रा सहित चार की मौत, 125 हुई मौतों की संख्या
विज्ञापन