फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Injured to beat up brothers due to enmity

रंजिश के चलते सगे भाइयों को पीटकर किया घायल

Sun, 25 Apr 2021 05:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Injured to beat up brothers due to enmity
बिछवां। नगला हिम्मत में रंजिश के चलते आरोपियों ने सगे भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगला हिम्मत निवासी सुखविंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह गांव निवासी दामोदर सिंह, ओमचंद्र, अमन, किरण देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके भाई प्रवेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। उसने जब भाई का बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य शिकायत गांव मरहरी निवासी जितेंद्र कुमार ने की है। इसमें कहा है कि गांव निवासी आरोपियों से एक मुकदमा चला था। उक्त मुकदमे को लेकर नामजद आरोपियों ने बेवजह गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद एसआई प्रवीण कुमार ने आरोपी प्रमोद कुमार ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed